26 से बिलासपुर-इंदौर स्पेशल टे्रन का होगा परिचालन
शहडोल। रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा बिलासपुर एवं इंदौर के बीच 08234/08233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है । यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 08234 बिलासपुर-इंदौर स्पेशल ट्रेन के नंबर से एवं इंदौर से 08233 इंदौर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन के नंबर से चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रतिदिन 26 दिसम्बर, 2020 से एवं इंदौर से प्रतिदिन यह स्पेशल ट्रेन 27 दिसम्बर से चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन अगले आदेश तक चलती रहेगी। पूर्व में चल रही 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में कोचो की संख्या यथावत रहेगी ।