वार्ड नंबर 07 में फैल रहा भाजपा का वैभव

(शुभम तिवारी-7879308359)
शहडोल।नगरीय निकाय चुनाव की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे बकहो में चुनावी बुखार चढ़ता जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ ही इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों काफी काफी जोर देखने को मिल रहा है 13 तारीख की सुबह 7:00 बजे से मतदान होना है जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा, मतदाताओं को रिझाने तथा अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है मतदान के नतीजे अपने पक्ष में लाने और पालिका तक पहुंचने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी वैभव विक्रम सिंह जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है उनके समर्थन में बीते दिनों विशाल रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया हालांकि वार्ड में कांग्रेसी तथा अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर आजमाइश में लगे हैं, लेकिन जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे चुनावी माहौल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में होता दिख रहा है इस संदर्भ में कई मतदाताओं से जब हमने चर्चा की तो उन्होंने एक स्वर में भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की बातें कहीं। हालांकि 13 जुलाई को मतदान और उसके बाद 20 जुलाई को गिनती के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन जिस तरह मतदाताओं का रुझान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नजर आ रहा है और विपक्ष के अन्य पार्षदों का जोर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है उसे वार्ड की तस्वीर साफ होती जा रही है।