ब्लाक अध्यक्ष दया वाकरे ने मरवाही ब्लाक के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की।

0

 

 

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला 

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ मरवाही – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने प्रभाव क्षेत्र वाले मंडलो में मंडल प्रभारी नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। इसी तारतम्य में आज ब्लाक मरवाही अध्यक्ष दया वाकरे ने मरवाही ब्लाक के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है।

 

पूर्व दिनों सोसल मीडिया में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गौरेला पेंड्रा मरवाही के तीनों ब्लाक के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति सूची जारी की गई थी। किंतु सोसल मीडिया में ही ब्लाक अध्यक्ष पेंड्रा द्वारा भी मंडल प्रभारी की नियुक्ति सूची जारी की गई,हाल ए हलचल समाचार पत्र को यह स्थिति थोड़ा विवादित सी लगी जिस कारण से हमारी टीम ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में फोन के माध्यम से यहां पर हुई दो प्रकार की नियुक्ति को लेकर बात की जिस प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा बताया गया कि मंडल में प्रभारी नियुक्त करने का अधिकार ब्लाक अध्यक्ष को दिया गया है जिसका पत्र भी उन्होंने मीडिया को दिया।और यह भी बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी को ब्लॉक में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति करने का अधिकार नहीं है।

ब्लाक अध्यक्ष को यह अधिकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देते हुए पत्र जारी किया है कि वे नियुक्ति कर सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

इस तारतम्य में आज दया वाकरे ब्लाक अध्यक्ष मरवाही ने अपने ब्लाक मरवाही अंतर्गत मंडल प्रभारी की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed