विश्‍व रक्तदाता दिवस14 जून के अवसर पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

0

गिरीश राठौर
अनूपपुर/ आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 14 जून 2023 को जिले में विश्‍व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. सोनी ने देते हुए बताया है कि शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय अनूपपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में किया जाएगा।

उन्होंने अपील की है कि हर व्यक्ति स्वयं रक्तदान करके शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया है कि 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी व्यक्ति प्रत्येक 3 माह में रक्तदान कर सकते हैं। दिए गए रक्त से किसी व्यक्ति के प्राण को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नही होता है। शरीर से जितना रक्त बाहर निकलता है, उसका निर्माण कुछ ही दिनों में पुनः हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed