ब्रेकिंग न्यूज़: ‘हाल ए हलचल’ की खबर का बड़ा असर, पेंड्रा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश; 3 जुआरी गिरफ्तार… लेकिन नंबरी सट्टेबाजों पर कार्यवाही कब?

0

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: ‘हाल ए हलचल’ की खबर का बड़ा असर, पेंड्रा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश; 3 जुआरी गिरफ्तार… लेकिन नंबरी सट्टेबाजों पर कार्यवाही कब?

 

(मोहम्मद शाकिब खान, चीफ रिपोर्टर)

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) | 15 मार्च 2026

 

जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। ‘हाल ए हलचल’ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर के बाद पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सेंवरा में तालाब के पास चल रहे ‘काट पत्ती’ जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।

 

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे कुछ जुआरी, 3 रंगे हाथों धराए

मुखबिर से मिली पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 मार्च की रात रामकृष्ण मिश्रा के घर के पीछे तालाब के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही फड़ में हड़कंप मच गया। कुछ जुआरी खेत और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस टीम ने 3 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

 

🔹 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. ओम प्रकाश यादव (38 वर्ष) – निवासी सेंवरा, थाना पेंड्रा

2. नरोत्तम कश्यप (45 वर्ष) – निवासी पतगंवा

3. भोले सोनी (27 वर्ष) – निवासी बंधी, थाना पेंड्रा

 

🔹 जप्त मशरूका (कुल कीमत – ₹88,000/-):

पुलिस ने मौके से जुआ फड़ और आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामग्री जप्त की है: नगदी: ₹8,000/- नकद, वाहन: 2 मोटरसाइकिलें (एक बिना नंबर की Apache और एक Splendor क्र. CG31A8342) – अनुमानित कीमत ₹50,000/-, मोबाइल: 3 नग वीवो (Vivo) स्मार्टफोन – अनुमानित कीमत ₹30,000/-, अन्य: 52 पत्ती ताश और बैठने के लिए इस्तेमाल होने वाली बोरा भट्टी।

 

🔹 इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला:

पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 80/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 112(2) बीएनएस (BNS) 2023 और धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

📌 सबसे बड़ा सवाल: अब नामी सट्टेबाजों की बारी कब?

‘हाल ए हलचल’ की खबर के बाद पुलिस ने इस फड़ पर तो बड़ी कार्रवाई कर दी है, लेकिन अब जिले की जनता और हमारी नज़र इस बात पर है कि पुलिस महकमा जिले के उन “नंबरी और बड़े सट्टेबाजों” के खिलाफ अपना चाबुक कब चलाता है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार के असली सरगना बने बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed