बुलेट चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में,आरोपी को स्लीमनाबाद में वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा
बुलेट चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में,आरोपी को स्लीमनाबाद में वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा
कटनी।। तीन मार्च 2026 को रितेश सोनी पिता स्व. राजेश सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी राममनोहर लोहिया वार्ड ने थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 मार्च को शाम करीब 06.00 बजे दुकान से आने के बाद अपनी बुलट मोटर साइकल क्रमांक MP49ZC2124 को घर के बाहर खड़ा किया 03 मार्च को सुबह करीब 07.00 बजे उठकर देखा तो मो.सा. बुलेट घर के बाहर नही थी। गाड़ी को आसपास ढ़ूढा परंतु नही मिली। जिसे अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अप.क्र. 230/26 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिले के सभी थानों में तत्काल सूचना दी गई एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे आदि चैक किए गए। इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदेही व्यक्ति लाल रंग की बुलेट मो.सा. लेकर स्लीमनाबाद की तरफ जाते देखा गया है। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद से संपर्क कर संदेही के बारे में अवगत कराया, साथ ही चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. सिद्धार्थ राय व उनकी टीम को तत्काल स्लीमनाबाद तरफ रवाना किया गया। सूचना पर थाना प्रभारी स्लीमनाबाद द्वारा तत्काल अपने स्टाफ के साथ आने-जाने वाले रास्तों में वाहन चैकिंग लगाई गई। जो चैकिंग के दौरान ही संदेही उक्त चोरी की बुलट मो.सा. के साथ पकड़ा गया। मौके पर थाना कोतवाली की टीम भी पहुंच गई। संदेही से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद दानिश खान पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी जाकिर हुसैन वार्ड जमदीश किराना स्टोर के सामने थाना गोहलपुर जिला जबलपुर का होना बताया। साथ में लिए हुए वाहन बुलेट के बारे में पूछने पर कभी स्वयं की गाड़ी होना तो कभी अपने दोस्त से मांगकर लाना बताया। संदेही से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को बस स्टेण्ड के पास से चोरी करना बताया। आरोपी को चोरी के वाहन के विधिवत गिरफ्तार किया कर थाना कोतवाली लाया गया। पकड़े गए आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई है एवं आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड भी चैक किया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से
रायल इनफील्ड मोटर साइकल क्रमांक MP49MP49ZC2124 कीमती 205000 थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया वाहन चोर एक शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व से 01 प्रकरण थाना गोहलपुर जबलपुर में पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी नशा करने का भी आदि है जो अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।