फिल्टर प्लांट में हुई केबिल चोरी,दो लापरवाह सुरक्षाकर्मी हुए निलंबित

0

(चंद्रेश मिश्र)धनपुरी।एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फिल्टर प्लांट में सात आठ मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा बोर होल नंबर दो के समर्सिबल पंप की लगभग 15 मीटर केबिल चोरी कर ली गई इस संबंध में फिल्टर प्लांट के मुखिया इंजीनियर अजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सीसीटीवी में कैद हो गए उनके द्वारा लगभग 15 मीटर केबिल चोरी की गई घटना के दौरान फिल्टर प्लांट की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले सुरक्षाकर्मी घटनास्थल से मात्र 10 मीटर की दूरी पर मौजूद थे उसके बाद भी चोरी की घटना हो जाना मिलीभगत की ओर इशारा करती है हमारे द्वारा चोरी की इस घटना की जानकारी महाप्रबंधक उप क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ सुरक्षा अधिकारी को भी दे दी गई है लापरवाह सुरक्षाकर्मी संतोष शुक्ला एवं सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर होल नंबर दो से जो केबिल चोरी गई है।उसकी अनुमानित कीमत 750 रुपए प्रति मीटर है इस प्रकार से अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग11250 रुपए की केबिल चोरी की गई फिल्टर प्लांट में चोरी की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी है चोर हमेशा एमजीएम स्कूल के पीछे की ओर से फिल्टर प्लांट में दाखिल होते हैं और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं वर्तमान समय में सुरक्षा की दृष्टि से फिल्टर प्लांट में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं लेकिन इनकी संख्या काफी कम होने की वजह से पूरा क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे कवर नहीं कर पाते हैं पर्याप्त संख्या में यदि सीसीटीवी कैमरे फिल्टर प्लांट के परिसर में लगा दिए जाएं तो चोरी की घटनाओं में कमी आ सकती है क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय भी संचालित हो रहा है जिसकी वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *