डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना-2027, ग्रामीण चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न,सजगता और जिम्मेदारी से करें जनगणना कार्य-कलेक्टर आशीष तिवारी

0

डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना-2027, ग्रामीण चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न,सजगता और जिम्मेदारी से करें जनगणना कार्य-कलेक्टर आशीष तिवारी
कटनी।। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रामीण चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आशीष तिवारी ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है और इसे पूरी सजगता, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जनगणना कार्य सुचारू एवं समयबद्ध रूप से पूरा हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस बार डिजिटल साधनों के उपयोग से आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होंगे, इसलिए तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
प्रशिक्षण में जनगणना की विस्तृत कार्ययोजना, समय-सीमा और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि जनगणना दो चरणों में सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवासीय इकाइयों की गणना की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण फरवरी–मार्च 2027 में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय-सीमा में ही कार्य पूर्ण किया जाएगा और किसी प्रकार के विस्तार का प्रावधान नहीं है। इस अवसर पर चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनगणना कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा सुपरवाइजर और प्रगणकों के चयन में तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों को प्राथमिकता दें।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पहली बार जनगणना डिजिटल मोड में और स्व-गणना प्रक्रिया के साथ होगी। स्व-जनगणना पोर्टल सेल्फ इन्यूमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल एप ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन्स ऐप’ के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। साथ ही हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉकों का निर्माण तथा वेब आधारित प्रणाली से मॉनिटरिंग की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी,  एसडीएम,  तहसीलदार, सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर्स एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed