सीसीटीवी में कैद चेन स्नेचर, आरोपियों के बेहद करीब पहुँची पुलिस

0

सीसीटीवी में कैद चेन स्नेचर, आरोपियों के बेहद करीब पहुँची पुलिस
कटनी। शहर की डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी । बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया निवासी हामना खातून अपने पुत्र गुलाम नवी के साथ डन कॉलोनी स्थित डॉ. सौरभ चौधरी के क्लिनिक में इलाज के लिए आई थीं। शुक्रवार सुबह जब वह अस्पताल के बाहर टहल रही थीं, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सीएसपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपियों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने इन्हीं फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का सुराग लगा लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *