अध्यक्ष नगरपालिका परिषद ने किया भूमिपूजन वार्ड नं 15 अम्बेडकर नगर में सीसी रोड नाली निर्माण कार्य शुरू होगा*

0

GPM/ गौरेला – (शाकिब खान)- नगरपालिका परिषद गौरेला के अन्तर्गत आने वाले वार्ड नं 15 अम्बेडकर नगर में आज नगरपालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे ने सीसी रोड निर्माण कार्य और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

 

अध्यक्ष मुकेश दुबे ने बताया कि वार्डवासियों की यह मांग काफी समय से लंबित थी वार्ड में बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति एवं सड़क में कीचड़ हो जाता था, इसको लेकर वार्डवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष निधी से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आदेश कर भूमिपूजन किया गया।

 

इस अवसर पर राजकुमार रोहणी मंडल अध्यक्ष भाजपा गौरेला, कैंबल रोहणी, स्वप्निल मिश्रा उपमंत्री नगरपालिका परिषद सहित वार्ड नं 15 अम्बेडकर नगर के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed