कक्षा 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा के समय सारणी में परिवर्तन, अब 30 मार्च से होगी परीक्षा
गौरेला पेंड्रा मरवाही, (घनश्याम ठाकुर)27 फरवरी 2026/जिले में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है। अब 30 मार्च से 9 अप्रेल तक समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त परिवर्तित समय सारणी के अनुसार 30 मार्च सोमवार को कक्षा 9वीं का हिन्दी विषय और कक्षा 11वीं का अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह 1 अप्रेल बुधवार को 9वीं का अंग्रेजी और 11वीं का हिन्दी, 2 अप्रेल गुरुवार को 9वीं का संस्कृत और 11वीं का इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, भौतिक शास्त्र, 4 अप्रेल शनिवार को 9वीं का विज्ञान और 11वीं का राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, रासायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, 6 अप्रेल सोमवार को 9वीं का सामाजिक विज्ञान और 11वीं का गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशु पालन दुग्ध प्रौद्योगिकी मतस्य एवं कुक्कुट पालन, 8 अप्रेल बुधवार को 9वीं का गणित और 11वीं का भूगोल तथा 9 अप्रेल गुरुवार को दोनो कक्षाओं के समस्त व्यावसायिक विषय की परीक्षा होगी। समय सारणी के अनुसार परीक्षार्थी का स्थान ग्रहण प्रातः 9 बजे, उत्तर पुस्तिका वितरण प्रातः 9.05 बजे, अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र वितरण प्रातः 9.10 बजे और उत्तर लेखन कार्य प्रातः 9.15 से 12.15 बजे तक निर्धारित है।