छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कार्यकारिणी की सूची: पंकज तिवारी को मिली जिला कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी
(मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता, गौरेला)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बहुप्रतीक्षित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है।
पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक ऊर्जावान तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
पंकज तिवारी बने जिला कोषाध्यक्ष:
इस नई कार्यकारिणी सूची में पार्टी के सक्रिय और जुझारू नेता श्री पंकज तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा उन पर जताए गए इस भरोसे से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।
बधाइयों का लगा तांता:
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में, श्री पंकज तिवारी जी को जिला कांग्रेस कमेटी, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही का जिला कोषाध्यक्ष बनने पर श्री उमाकांत सोनी की ओर से उन्हें लख-लख बधाइयां और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।