डॉ.एस सी राय अनूपपुर के नए सीएमएचओ कोरोना टीकाकरण लापरवाही में मुख्यमंत्री ने दिए डॉ सोनवानी को हटाने के आदेश

0

संतोष कुमार केवट

अनूपपुर- जिला चिकित्सालय अनूपपुर में अस्पताल अधीक्षक एवं सह प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. एससी राय को स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा गुरूवार को जारी आदेश में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार दिया गया हैं।कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर बुधवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग में सीएमएचओ अनूपपुर डॉ. बीडी सोनवानी को हटाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए एवं कलेक्टर से नए सीएमएचओ के नाम की जानकारी देने को कहा है। जिस पर 10 मार्च को स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा आदेश जारी कर यह जिम्मेदारी डॉ. एससी राय को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *