शहर को साफ सुंदर एवं स्वच्छ बनानें की दिशा में चलाया जा रहा दो पालियो में सफाई अभियान।

0

शहर को साफ सुंदर एवं स्वच्छ बनानें की दिशा में चलाया जा रहा दो पालियो में सफाई अभियान।

कटनी – स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत नगर की सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में जिला स्तरीय एवं निगम की गठित टीम केे अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा रोजाना प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर स्वच्छ अभियान में नगर को अव्वल दर्जा दिलानें के प्रयास निरंतर जारी है।निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं उपायुक्त अशफाक परवेज द्वारा नियमित रूप से सफाई व्यवस्था का पर्यवेक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास किये जा रहे है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के निर्धारित मापदण्डों को दृष्टिगत रखते हुए शहर को साफ सुंदर और स्वच्छ रखनें हेतु  रोजाना दो पालियों की सफाई व्यवस्था सहित रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के अंतगर्त स्टेशन मार्ग ,गोल बजार ,झण्डा बजार सुभाष चैक माधव नगर बाम्बे स्वीट्स ,जोधाराम ग्राम पंचायत चैराहा ,माधव शाह हाॅस्पिटल लाईन ,डायंमड स्कूल मार्ग तक अभियान चलाया जाकर नगर की प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था हेतु आज नगर के मुख्य मार्गो इंदिरा नगर, गली नंबर 6 सरस्वती स्कूल के पास मैदान की सफाई ,बस स्टेण्ड, मिशन चैक,बरही रोड, वीर सावरकर वार्ड ,राजीव गांधी वार्ड मेन रोेड खिरहनी ओव्हर ब्रिज के उपर, भीमराव चैक, बरगवां मुख्य मार्ग, मसुरहा वार्ड स्थित स्वर्णकार स्कूल के बाजू वाले मैदान की सफाई, विवेकानंद चैक, मदन मोहन चैबे वार्ड, सहित नगर के अन्य वार्डो की सार्वजनिक सडकों एवं गलियों सहित बरगवां स्थित ओव्हर ब्रिज के पास  मुख्य मार्गो के डिवाईडरों की सफाई का कार्य कराया जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। नगर के नाले एवं नालियों की सफाई व्यवस्था अन्तर्गत महात्मा गांधी वार्ड ,जालपा देवी वार्ड स्थित राष्ट्रीय स्कूल के बाजू से नालियो की सफाई ,बाबा नारायण शाह वार्ड सिंधी स्कूल के पास, कावसजी वार्ड गढ्ढा टोला वशंकार मलिन बस्ती एवं छोटू वशंकार के मकान के सामने नालियो की जाकर नगर के अन्य विभिन्न स्थलों की नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed