कलेक्टर ने विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण,वार्डों में घूम कर व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से की चर्चा

0

कलेक्टर ने विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण,वार्डों में घूम कर व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से की चर्चा


कटनी ॥ कलेक्टर अवि प्रसाद ने विजयराघवगढ़ के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल के जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तकनीकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सिविल अस्पताल को चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त बनाने सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेश मंडलोई, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पीके वर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सिविल अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गायनिक वार्ड और ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सिविल अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की और यहां मिल रही सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed