विधानसभा घेराव के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रायपुर कूच
मोहम्मद शाकिब खान चीफ रिपोर्टर गौरेला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विधानसभा घेराव के लिए राजधानी रायपुर की ओर प्रस्थान किया। कार्यकर्ताओं का यह विशाल जत्था भारी उत्साह और जोश के साथ रायपुर के लिए रवाना हुआ।
इस महत्वपूर्ण कूच का नेतृत्व जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
श्रीमती गजमती भानु जी (कांग्रेस अध्यक्ष)
डॉ. के. के. ध्रुव जी (पूर्व विधायक, मरवाही)
श्री गुलाब सिंह राज जी (पूर्व प्रत्याशी)
श्री दया वाकरे जी (मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष)
श्री बलबीर करसायल जी (गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष)
इन सभी वरिष्ठ नेताओं के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए यह यात्रा शुरू की है।