नगर में चल रहा सट्टे खिलाने वालों के विरूद्ध पुलिस की करवाई निरन्तर जारी
नगर में चल रहा सट्टे खिलाने वालों के विरूद्ध पुलिस की करवाई निरन्तर जारी
कटनी ॥ जिले में सट्टा, जुआ और मादक पदार्थो का कारोबार जम कर हों रहा है ! क्षेत्र में दर्जनों स्थानों, गाली- मोहल्ले व बाजार में खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा है। सट्टे के इस कारोबार में जहां एक तरफ सटोरिया मालामाल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई घर बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं, जिसको लेकर पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी भी अब आक्शन मूड पर नजर आ रहे है और अवैध सट्टे का कारोबार पर लगातार अभियान चलाकर संबन्धित अधिकारियों कों सख्त करवाई करने कें निर्देश दिए है जिसको लेकर समस्त थाना प्रभारी सट्टा संचालकों के खिलाफ जम कर करवाई कर रहे है ! कुठला पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की है पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार जिले में अवैध जुआ , सट्टा , मादक पदार्थ , अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह द्वारा अपने थाने के अधिनस्थ अधिकारी / कर्मचारियो को उपरोक्तानुसार कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं । निर्देशों के पालन में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कुठला के सउनि 0 संतोष सिंह द्वारा स्टाफ प्र 0 आर 0 364 उमारमन बागरी एवं आर 0 520 दिनेशचन्द्र सेन , आर 0 116 राकेश त्रिपाठी , आर 0 554 मोहन मण्डलोई के ग्राम बड़ेरा की पहाड़ी में दविश देकर आरोपी राजाराम पटेल पिता बाबूराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम टिकरवारा थाना कुठला के अधिपत्य से अंक लिखी सट्टापट्टी , डाटपेन तथा नगद रकम 910 /–रुपए एवं ग्राम मोहननगर टिकरवारा में आरोपी अशोक सिंह पिता औसर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम केमतलाई थाना अमदरा जिला सतना के अधिपत्य से अंकलिखी सट्टापट्टी , डाटपेन तथा नगद रकम 830 / -रू 0 जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध 4 – क जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी राजाराम पटेल अभ्यस्थ अपराधी है , जिसके विरूद्ध थाना कुठला में जुआ एक्ट के कई प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर विधिवत कार्यवाही की गई है । आरोपी को प्रतिबंधित करने हेतु इसके विरूद्ध धारा 151 जा o फौ 0 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर माननीय एस 0 डी 0 एम 0 महोदय के न्यायालय में पेश किया गया है । उल्लेखनीय भूमिका पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह के मार्गदर्शन में सउनि 0 संतोष सिंह , प्र 0 आर 0 364 उमारमन बागरी एवं आर 0 520 दिनेशचन्द्र सेन , आर 0 116 राकेश त्रिपाठी , आर 0 554 मोहन मण्डलोई की सराहनीय भूमिका रही ।