पेयजल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
मोहम्मद शाकिब खान चीफ रिपोर्टर गौरेला
15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है हैडपम्प संधारण अभियान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 मार्च 2026/गर्मी के मौसम में किसी तरह से पेयजल की समस्या निर्मित नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का समुचित प्रबंध किया जा रहा है। साथ ही 15 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक हैडपम्प संधारण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ग्रामीणजन पेयजल से संबंधित समस्या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ मोबाइल नम्बर 8770748912 से संपर्क कर समस्या- शिकायत बता सकते हैं।
पेयजल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विकासखण्ड स्तर पर भी अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। गौरेला विकासखण्ड के लिए मोबाइल नम्बर 9301576591, पेंड्रा विकासखण्ड के लिए मोबाइल नम्बर 9399359993 और मरवाही विकासखण्ड के लिए मोबाइल नम्बर पर 9907953677 संपर्क कर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील किया गया है कि पेयजल स्रोतों के आस पास गंदगी नहीं रखें और पीने के लिए स्वच्छ जल का ही उपयोग करें ताकि जल जनित बीमारियों से बचा जा सके।