निगम कर्मियों ने निगमायुक्त को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं, कार्यालय में छाया उत्साह और अपनापन

0

निगम कर्मियों ने निगमायुक्त को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं, कार्यालय में छाया उत्साह और अपनापन
कटनी।। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में उल्लास और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकत्रित होकर निगमायुक्त को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस आत्मीय मिलन में कर्मचारियों ने निगमायुक्त को गुलाल अर्पित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की। वहीं निगमायुक्त ने भी सभी कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। हमें इस पर्व को सामाजिक समरसता और सकारात्मकता के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में खुशनुमा माहौल रहा। अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। सभी ने मिलकर इस रंगोत्सव को सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारी कर्मचारियों से नगर विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर शहर के विकास और स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed