उत्तर प्रदेश के मऊ से खरीद कर लाया था देशी कट्टा ,पुलिस ने कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के मऊ से खरीद कर लाया था देशी कट्टा ,पुलिस ने कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार


कटनी ॥ कुठला पुलिस द्वारा गत दिवस एक युवक को देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर इंदिरा नगर ओवर ब्रिज के पास मणिशंकर निषाद पिता भैया लाल निषाद उम्र करीब 19 साल निवासी गली नंबर 7 इंदिरा नगर कटनी को 315 बोर के देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ पकड़ा गया । आरोपी ने पुलिस को जानकारी बताया कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश के जिला मऊ का रहने वाला है और उत्तर प्रदेश के मऊ से ही जप्तशुदा देसी कट्टा खरीद कर लाया था। आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहॉ से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही गृह भेदन और नकबजनी का प्रकरण थाना कुठला में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed