गैस कालाबाजारी पर शिकंजा होटल गीतांजली से 3 अवैध सिलेंडर जब्त

0

गैस कालाबाजारी पर शिकंजा होटल गीतांजली से 3 अवैध सिलेंडर जब्त
कटनी।। जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बरही तहसील में गुरुवार को व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण और उपयोग पर शिकंजा कसा गया। तहसीलदार बरही संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञ दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कमानिया गेट के समीप पुराने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल गीतांजली में 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग में पाए गए, जिनमें से केवल 2 सिलेंडरों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। शेष 3 सिलेंडरों 19 किलोग्राम भार वर्ग के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने उन्हें तत्काल जब्त कर लिया।
इस मामले में होटल संचालक स्वतंत्र ताम्रकार के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, संतोष होटल में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, लेकिन संचालक द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed