शिवम होटल में युवक की अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश
(सोनू खान+91 94251 82589)

शहडोल। जिले कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवम होटल में 31 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली, खबर है कि अंशुल शुक्ला निवासी बैकंुठपुर 5 जुलाई से शिवम होटल में रूका हुआ था, 10 जुलाई को अंशुल अपने घर जाने वाला था, सुबह 11 बजे के आस-पास शहडोल में रह रहे रिश्तेदार उसके लिए खाना लेकर आये तो, वह होटल के 104 नंबर कमरे में रूका हुआ था, दरवाजा अंदर से बंद था, खट-खटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो, खिड़की से झांक कर देखा, तो अंशुल औंधे मुंह अर्धनग्न अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जिसके बाद रिश्तेदारों ने होटल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद होटल स्टॉफ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने पहुंचने के बाद दरवाजे को खुलाया, घटना के संबंध में बताया गया कि 09 जुलाई का उसने अपने परिवार पर किसी से फोन पर बात की थी और सुसाइड करने की बातें कहीं थी, हालाकि मामले का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है, दूसरी तरफ मृतक युवक के परिजन शहडोल आ रहे है।
