डेडलाइन नजदीक, निगम एक्शन मोड में बकाया नहीं चुकाया तो होगी सख्त कार्रवाई,वारंट वसूली में 2 लाख से अधिक वसूले

0

डेडलाइन नजदीक, निगम एक्शन मोड में बकाया नहीं चुकाया तो होगी सख्त कार्रवाई,वारंट वसूली में 2 लाख से अधिक वसूले
कटनी।। वित्तीय वर्ष समाप्ति के महज 4 दिन शेष रहते ही नगर निगम प्रशासन ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वारंट वसूली की कार्यवाही तेज कर दी है। निगम द्वारा जारी वारंट की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब बकायादारों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जा रही है। शासन द्वारा लोक अदालत की तर्ज पर दी जा रही छूट का लाभ दिलाते हुए निगम का राजस्व अमला लक्ष्य पूर्ति में जुट गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र के एक व्यवसायी के यहां कार्रवाई की गई, जहां छूट का लाभ प्रदान करते हुए 2 लाख 1 हजार 473 रुपये की बकाया राशि निगम कोष में जमा कराई गई।
निगम की इस सख्त कार्रवाई को अन्य बकायादारों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब कर भुगतान में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, राजस्व निरीक्षक मुकेश राजपूत, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित राजस्व एवं अतिक्रमण अमले के कर्मचारी मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि बड़े बकायादारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते बकाया कर जमा कर शासन की छूट का लाभ लें और नगर विकास में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *