13 दिनों तक चले आंदोलन में मांगे हुई पूरी

0

संतोष कुमाार केवट 9109348739

पुष्पराजगढ। शासकीय महाविद्यालय में 13 दिनों तक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छात्र संगठन ने मांग किया गया था कि 3 वर्ष का आवास भत्ता एवं छात्रवृत्ति दिया जाए, जिसमे आईजीएनटीयू एनसयूआई के अध्यक्ष एवं जयस युवा प्रभाग अनूपपुर अध्यक्ष रोहित सिंह मरावी के नेतृत्व में 13 दिनों तक पुष्पराजगढ़ शासकीय महाविद्यालय के रोहित मारवी व छात्र संगठन का पूरा सहयोग भी मिला, छात्रों ने शासन प्रशासन से यह मांग कर रहे थे कि छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता जल्द दिया जाए, एमपी टास पोर्टल बंद होने से छात्रवृत्ति नहीं दिया जा रहा था एवं हड़ताल के माध्यम से व शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि एमपी टास पोर्टल जल्द खोला जाए और एससी एसटी के छात्र छात्राओं का फार्म भराया जाए एवं तीन वर्ष की आवास भत्ता छात्रवृती जल्द दिये जाने की मांग किया जा रहा था, जिसकी किरगी, बसनिहां, लखौरा एमपी टास में जोडा गया है।
आंदोलन से छात्रों हुआ हित
साथ ही ग्राम पंचायत कोहका पूर्व ग्राम पंचायत शिवरी चदांस को महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ एवं सहायक आयुक्त मिलकर एमपी टास में जोडने के लिए पत्र लिखकर आयुक्त आदिवासी मप्र भोपाल को भेजा गया है। जल्द ही इन दोनों ग्राम पंचायतो को एमपी टास पोर्टल में जोडने का भी अश्वासन दिया गया है। छात्र संगठन की मांग पूरी होने से छात्र छात्राओं ने यह माना कि आंदोलन से सभी छात्रों का भला हुआ और छात्रों ने विश्वविद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष रोहित मरावी आभार प्रकट किया व छात्रों ने छात्र संघ जिंदाबाद का नारा भी लगाया। इस दौरान कमल पट्टा, समहर चांदवंसी, पंकज मरावी, बिजेंद्र कुमार, पंचम वाटिया, बालसिंह मरावी, टीकम सरिवान, मिथलेश सिंह, रिया सिंह, सुभी सिंह, सुषमा सिंह, पुष्पलता सिंह, दिलेश्वरी और समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed