श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालु उठा रहे लाभ
शहडोल। श्री शिव महापुराण कथा 14 जनवरी से 26 जनवरी तक समय सुबह 8 से 11:30 तक पूजन एवं परायण दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कथा वाचन श्री रामदासेश्वर शिव मंदिर प्रांगण सामंतपुर में कथावाचक बाल व्यास पं श्री अंकिताचार्य जी महाराज श्री धाम वंशीवट वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश के मुखारविंद से कथा प्रारंभ किया गया। इस आयोजन में समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन है । निवेदक श्री रामदासेश्वर शिव मंदिर एवं समस्त ग्रामवासी सामंतपुर। बजरंग सिंह सोलंकी, श्रीमती शांति सिंह, रामफल सिंह सोलंकी, श्रीमती रामकली सिंह, राम सुफल सिंह सोलंकी-श्रीमती उर्मिला सिंह एवं शिवधर सिंह सोलंकी,
श्रीमती सीता सिंह शामिल है।
मंगलवार को श्री शिव महापुराण में छठवें दिन की कथा में पूज्य व्यास अंकिताचार्य महाराज जी ने नारद जी का अभिमान एवं दक्ष प्रजापति की पुत्री सती का चरित्र एवं सती शिव विवाह द्क्ष यज्ञ की पावन प्रसंग सुनाते हुए बताया की मनुष्य को जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिए, अभिमान करने वाले मनुष्य को भगवान की प्राप्ति नहीं होती है और हर स्त्री को चाहिए कि वो अपने पति की सेवा करे और उनके आज्ञा का पालन करें एक पुत्र के लिए माता पिता से बढ़कर कोई दूसरा देवता नहीं है और एक स्त्री के लिए उसके पति से बढ़कर कोई देवता नहीं होता है पूज्य महाराज श्री ने सभी से आग्रह किया है कि सभी अपने से बड़ों का सम्मान करें, सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि आकर शिव महापुराण कथा अमृत रस पान कर सोलंकी परिवार को कृतार्थ करें।