ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार 33,500 नकद, 52 ताश पत्ते व 5 मोटरसाइकिलें जब्त
ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार
33,500 नकद, 52 ताश पत्ते व 5 मोटरसाइकिलें जब्त
कटनी।। जिले में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे सिंकजा अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर परासी हार पहाड़ी क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां जुआ खेलते हुए महेश कुमार चक्रवर्ती, रितेश बर्मन, दिलीप कुमार बर्मन, इंद्रकुमार पटेल, भीम ठाकुर एवं अजय चक्रवर्ती को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 33,500 नकद, 52 ताश के पत्ते तथा जुआरियों की 5 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि एस.के. चौधरी, सउनि संतोष विश्वकर्मा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैधानिक जुआ गतिविधियों पर रोक लगेगी तथा आमजन में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जुआ जैसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि समाज में अव्यवस्था और पारिवारिक विघटन का कारण भी बनती हैं।