कुएं मे गिरकर घायल हुई महिला को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

0
शहडोल। थाना सोहागपुर के अंतर्गत बिजौरी गाँव मे तालाब के पास एक 50 वर्षीय महिला कुएं मे गिरकर घायल हो गयी है, घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में आज प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सोहागपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल 100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पैर फिसलकर कुएं मे गिरकर घायल हुई महिला को डायल 100 स्टाफ ने एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय शहडोल मे भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed