रेलवे स्टेशन में लगाये गये डिसप्ले बोर्ड
शहडोल। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गये हैं। इन बोर्ड पर यात्रियों को ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी के साथ यह भी पता चलेगा कि उनकी बोगी प्लेटफार्म पर किस जगह पर रुकेगी। प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पाती थी। कोरोना काल में ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। ऐसे में प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। बताया गया कि डिस्प्ले बोर्ड आधुनिक हैं। यह सीधे एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) से जुड़ेंगे और कोच की पोजीशन खुद-ब-खुद अपडेट हो जाएगी। यात्रियों को पूछताछ केंद्र नहीं जाना पड़ेगा।