जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

0
शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी देते हुए 50 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद की गई हैं। संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नई टीम संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जिले में पार्टी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से गठित की गई है।
जारी सूची के अनुसार हनुमान खंडेलवाल को जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कुलदीप निगम, महमूद अहमद, श्रीनिवास शर्मा, सुनील खरे , मुबारक मास्टर, सुजीत सिंह चंदेल, अनुज मिश्रा, राजीव शर्मा, उमा धुर्वे और गीता कोल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री के रूप में सुंदरलाल गुप्ता, शोभाराम पटेल, शेखर चौधरी, हनुमान मिश्रा, राजेश चमड़िया, हीरासिंह पटेल, शिवशंकर शुक्ला, संजय शुक्ला, जितेंद्र सिंह , कौशलमणि सोनी, सुफियान खान, दलप्रताप सिंह, ओ.पी. शुक्ला, चंद्रमा तिवारी और सत्यनारायण साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें राजकुमार कोल, पुष्पेंद्र पटेल, ओमप्रकाश मिश्रा, रेखा अयोध्या राव, रज्जन खान, रमेश जायसवाल, अवधनरेश चतुर्वेदी (रिंकू), इंद्रकुमार मिश्रा, मो. रज्जाक, श्रीराम मिश्रा, महेंद्र सिंह बघेल , विष्णु गौतम, शैलजा सिंह, विवेक तिवारी, नंदकुमार पाण्डेय, प्रकाश सोनी, राजेश बैगा, सौरभ जैन, पुष्पेंद्र परोहा और चंद्रभूषण मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पीयूष शुक्ला और भानु दीक्षित को जिला प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि हुसैन अली और गंगाधर चौधरी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे आपसी सहयोग और समन्वय के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और जिले में कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed