ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु ने ईदगाह पहुँचकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद, दिया आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश

0

 

 

मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता, गौरेला

 

दिनांक: 21/03/2026

 

आज ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम समाज के भाइयों से मुलाकात की। नमाज़ अदा होने के पश्चात अध्यक्ष गजमती भानु ने सभी से गले मिलकर उन्हें ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद पेश की और ईद की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर प्रेस और आमजनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि, “यह पावन पर्व हमें प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। हमारा समाज सर्वधर्म समभाव की नींव पर खड़ा है, और ईद का यह त्योहार हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से रहने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक एकता और शांति के सिद्धांतों पर चलती आई है, और आज हम उसी परंपरा को निभाते हुए अपने मुस्लिम भाइयों के साथ इस जश्न में शरीक हुए हैं।

अंत में, उन्होंने ज़िले के सभी नागरिकों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में अमन, चैन और तरक्की की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed