सिलपहरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 30 मार्च को

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 28 मार्च 2026/ जिला प्रशासन द्वारा जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलपहरी में 30 मार्च सोमवार को आयोजित किया गया है। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं मैदानी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed