कड़कती ठण्ड में अलाव की व्यवस्था की जनपद सदस्य पवन चीनी ने

0

(निज़ामुद्दीन अली) – 9993839500
अमलाई। बढ़ती हुई ठंडी के मद्देनजर इन दिनों ग्राम पंचायत बरगवां, अमलाई क्षेत्र में जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव की व्यवस्था होने से आम नागरिकों, यात्रियों, राहगीरों आदि को ठंड से निजात मिल रही है। अलाव की व्यवस्था कराने वाले युवा जनपद सदस्य पवन कुमार चीनी ने कहा कि जनहित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता रही है गरीबों को ठंड से निजात मिले इसलिए बापू चौक, अमलाई बस स्टैंड, रेल्वे सटेशन, दुर्गा मंदिर चौक आदि स्थानो में अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जनपद सदस्य के इस प्रयास पर बरगवां, अमलाई, देवहरा क्षेत्र के समस्त नागरिकों ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed