जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 30 मार्च को*
मोहम्मद शाकिब खान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में समिति की बैठक 30 मार्च सोमवार को कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में सवेरे 10.30 बजे आयोजित की गई है। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।




