नदी नालों को पार करने का न उठाएं जोखिम, ना ले सेल्फी और वीडियो अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें:-संजय पाठक विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक नें जिले वासियों सें किया आग्रह कट
नदी नालों को पार करने का न उठाएं जोखिम, ना ले
सेल्फी और वीडियो अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें:-संजय पाठक
विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक नें जिले वासियों सें किया आग्रह
कटनी ॥ जिले में हो रही रुक रुककर लगातार बारिश सें चलते नदी, नाले उफान पर है। कई गावों पर पानी सड़कों और पुल के ऊपर आने से आवागमन बाधित हुआ हैं. जिससे आवाजाही प्रभावित है। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक नें जिले वासियों सहित विधानसभा क्षेत्रवासियों सें किया आग्रह किया हैं कि अतिवृष्टि बारिश के बाद अनेक नदी नाले उफान पर हैं, समस्त सम्मानित जिले वासियों एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा वासियों से आग्रह करता हूं, ऐसे समय में नदी नालों से उचित दूरी बनाए रखें, नदी नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं, बच्चों का विशेष ख्याल रखें, सेल्फी, वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें, ईश्वर से आप सभी की सकुशलता की कामना करता हूं॥