14 अप्रैल को मरवाही में डा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

0

 

प्रशांत कुमार मिश्रा संवाददाता सिवनी मरवाही 

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ मरवाही – 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मरवाही में भीमराव अंबेडकर युवा मंच मरवाही के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जो कि कुम्हारी से बरौर तक निकाली जाएगी, तत्पश्चात शोभायात्रा लोहारी के हेलीपैड ग्राउंड में आकर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा डा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भीमराव अंबेडकर युवा मंच मरवाही द्वारा बताया गया है कि इस आयोजन में क्षेत्र से लगभग 3000 लोग सम्मिलित होंगे।

आयोजक मंडल ने उक्त जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *