मरवाही में डॉ. के.के. ध्रुव का तूफानी दौरा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज

0

 

मरवाही, 13 अप्रैल 2026।

मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने आज क्षेत्र में तूफानी दौरा करते हुए बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नरौर ,धरहर,बरौर सहित मरवाही ब्लाक के सभी मंडलों में गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को गति दी।

डॉ. ध्रुव स्वयं संगठन की कमान संभालते हुए प्रत्येक बूथ में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके सरल और सहज स्वभाव के कारण ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है और आने वाले समय में मरवाही विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही के अध्यक्ष श्री दया वाकरे, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री बेचू अहिरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *