मुकेश दुबे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद के प्रयास से गौरेला में 64.41 लाख की दो पानी टंकी की स्वीकृति मिली।

0

जीपीएम/ गौरेला -(घनश्याम ठाकुर)-नगरपालिका परिषद गौरेला के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध मुकेश दुबे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला के विशेष प्रयास से नगर में व्याप्त जल संकट के मद्देनजर
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव द्वारा 64.41 लाख की दो नग वाटर हैड टैंक वार्ड नं 03 एवं वार्ड नं 08 में निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुकेश दुबे ने बताया कि गर्मी के दिनों में नगर गौरेला में जल संकट बढ़ जाता है चूंकि मलनिया डेम में जल आपूर्ति होती है किंतु पर्याप्त वाटर हैड टैंक न होने की वजह से जल के भंडार में समस्या आती है,इस हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की ओर मांग प्रेषित की गई थी कि जल भंडारण हेतु वाटर हैड टैंक की आवश्यकता है जिसे गंभीरता से लेते हुए माननीय अरूण साव जी उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वार्ड नं 03 एवं वार्ड नं 08 में 64.41 लाख की लागत से वाटरहैड टैंक निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed