दिन में गाँव में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की करते थे रैकी रात्रि में अपने ट्रैक्टर में फंसाकर ट्रॉली करते थे चोरी रीठी पुलिस ने किया ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफांस, 1 ट्रैक्टर 5 ट्रालियां जब्त

0

दिन में गाँव में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की करते थे रैकी रात्रि में अपने ट्रैक्टर में फंसाकर ट्रॉली करते थे चोरी

रीठी पुलिस ने किया ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफांस, 1 ट्रैक्टर 5 ट्रालियां जब्त

कटनी ॥ रीठी क्षेत्र के किसानों द्वारा आये दिन ट्रैक्टर की ट्रालियाँ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती थी जिस ट्रालियां चोरी होने की घटना को संज्ञान मे लेते हुए तत्परतापूर्वक अज्ञात चोर गिरोह की तलाश पतासाजी की जिसमें पुलिस के द्वारा चोरी गई किसानों की ट्रैक्टर की ट्रालियां बरामदगी की गई । इस संबंद्ध मे जानकारी के अनुसार थाना रीठी में माह फरवरी 2022 में अपक्र . 34 / 22 धारा 379 भादवि , माह सितंबर 2022 में अप . क्र . 338 / 22. अप.क्र . 340/22 धारा 379 ताहि का पंजीबद्ध किया गया । चोरी की घटना पर पुलिस के द्वारा अज्ञात चोर गिरोह की तलाश पतासाजी के लिए टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों की सहायता से अज्ञात चोर गिरोह की पतासाजी कर संदेह के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई । पूंछतांछ के दौरान चोर गिरोह के 04 आरोपियों द्वारा थाना रीठी में उक्त पंजीबद्ध अपराध के अतिरिक्त जिला पन्ना अंतर्गत थाना बोरी , थाना शाहनगर के ग्राम खम्हरिया एवं ग्राम लमतरा से ट्रैक्टर की ट्रालियां चोरी करना स्वीकार किये । रीठी पुलिस द्वारा चोर गिरोह के आरोपीगणों से 05 ट्रालियां एवं घटना में प्रयुक्त 01 ट्रैक्टर कुल कीमती 12 लाख रूपये जप्त किया गया । चोर गिरोह के आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग दिन में गाँव – गाँव जाकर घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर – ट्राली की रैकी करते थे , उसके बाद रात्रि में अपना ट्रैक्टर ले जाकर रिंच एवं बोल्ट पाने की सहायता से ट्राली अपने ट्रैक्टर में फंसाकर ट्रॉली चोरी करते थे , जिसको बेचने की फिराक में थे।

चोर गिरोह के आरोपी
1. राजकुमार उर्फ गन्नू लोधी पिता रामप्रसाद लोधी उम्र 38 साल निवासी ग्राम डांग थाना रीठी
2. बबलू पटेल उर्फ मिल्लू पिता शिवकुमार उम्र 40 साल निवासी ग्राम लाटपहाडी थाना रीठी
3. घसोटा पटेल पिता राधेलाल लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम डांग थाना रीठी
4. मुकेश लोधी पिता फूलचंद्र लोधी उम्र 26 साल निवासी पटेल मोहल्ला रीठी थाना रीठी

चोर गिरोह को पकड़ने में प्रमुख भूमिका-
थाना प्रभारी रीठी सतीश तिवारी , सउनि दिनेश सिंह चौहान , सउनि कोदूलाल कुशवाहा , प्रआर भोलाराम गुप्ता , प्रआर सुनील बागरी प्रआर भोलेशंकर हल्दकार प्रआर केशव मिश्रा , प्र.आर. लखन पटेल , सायबर आरक्षक प्रशांत विश्वकर्मा एवं स्थानीय ग्रामवासी प्रभाकर दुबे एवं वृजेश स्वीपर की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed