शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पीता है वो दहाड़ता है _ मुरारी रैदास

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ मरवाही

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नाका,संकुल नाका ,विकास खण्ड मरवाही के बच्चों को संबोधित करते हुए आल इंडिया जर्नलिज्म एसोसिएशन ( आईजा) के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरारी दास रैदास जी ने कही।उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है।बिना शिक्षा के प्रकाश के जीवन अधूरा है।उन्होंने इस अवसर पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के कथन को बच्चों को भी याद कराया जिसमें उन्होंने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पीता है वो दहाड़ता है। इसके माध्यम से उन्होंने बच्चों को समझाया कि जीवन में अपने हक अधिकार को पाने के जीवन शिक्षा बहुत जरूरी है।इस अवसर पर उन्होंने अपने सहपाठी श्री मोहम्मद आमीन जी को भी याद किया और बच्चों को बताया कि कैसे ग्रामीण क्षेत्र में रहकर अभावों में रहकर उनके साथ पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद आमीन उच्च शिक्षा प्राप्त करके इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके भारत की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर पहुंचकर देश की सेवा कर रहे हैं। यह सब शिक्षा से ही संभव है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरदरी के प्राचार्य श्री अनिल कुमार राय जी ने बच्चों को अच्छी मेहनत करके पढ़ाई करने का संदेश दिया और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनके स्कूल में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नाका के कक्षा 8वीं में अध्ययन रत बच्चों के आज के इस विदाई समारोह में हायर सेकेंडरी सेमरदरी के व्याख्याता गणों में वरिष्ठ व्याख्याता श्री नीरज राय , कृष्ण कुमार बांधे सर, श्री निर्मलकर जी, शिक्षक गणों में नाका संकुल के पूर्व सीएसी श्री ध्यान सिंह वाकरे,श्री चंद्रकुमार डहरवाल, श्री दिनेश प्रसाद चंद्रा,श्री कोमल सिंह पेंद्रो जी, सुखराम पोर्ते जी, मिडिल स्कूल नाका के प्रभारी प्रधान पाठक श्री मोहम्मद जहीर अब्बास,श्री निदेश पुरी जी,श्री हरदीन लहरे जी, श्रीमती शबाना परवीन जी, प्राथमिक शाला नाका के प्रधान पाठक श्री जलेश्वर प्रसाद साव जी, सहायक शिक्षक श्री अमित बैगा जी, एवं ग्राम पंचायत नाका की सरपंच श्रीमती मालती मुकेश कुमार सरयाम ,ग्राम पंचायत नाका की सचिव राजकुमारी श्याम जी एवं पालक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों को यादगार के रूप में टिफिन बाक्स एवं पेन भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया फिर सभी को भोजन एवं नाश्ता भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed