असर ‘हाल-ए-हलचल’ की खबर का: प्रशासन आया हरकत में, कख़रहियापरा की नालियां हुईं साफ, अब सीसी रोड की मरम्मत का इंतजार!

0

 

 

(मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला):

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गोरखपुर ग्राम पंचायत के कख़रहियापरा (वार्ड नंबर 08) में बजबजाती नालियों और खुदी हुई सड़कों की बदहाली की खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद टूट गई है। ‘हाल-ए-हलचल’ पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और तुरंत हरकत में आते हुए मोहल्ले की चोक हो चुकी नालियों की साफ-सफाई करवा दी है। इस त्वरित कार्रवाई से लंबे समय से भयंकर दुर्गंध और बीमारियों के साये में जी रहे मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली है।

 

आधी समस्या सुलझी, लेकिन खतरा अभी बरकरार

प्रशासन की इस सक्रियता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं, लेकिन समस्या अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। मोहल्ले में सीसी (CC) रोड के बीचों-बीच अनावश्यक नाली बनाई गई थी, वह अभी भी जस की तस वैसी ही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का पैदल चलना मुश्किल बना हुआ है।

 

अब प्रशासन से अगला सवाल

नालियों की सफाई के बाद अब पूरी जनता और ‘हाल-ए-हलचल’ की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस अनावश्यक बनी हुई सीसी रोड पर नालियों की मरम्मत का काम कब शुरू करवाता है। प्रशासन अपनी इसी सक्रियता को बरकरार रखते हुए जल्द ही सड़क को दुरुस्त करवाएगा? यह देखना अभी बाकी है। हम इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed