स्कूल में एक-एक कर बेहोश हो गईं आठ छात्राएं ,छह छात्राओं को जिला अस्पताल कटनी किया गया रैफर

0

स्कूल में एक-एक कर बेहोश हो गईं आठ छात्राएं ,छह छात्राओं को जिला अस्पताल कटनी किया गया रैफर

कटनी॥ पड़ोसी जिला पन्ना के शाहनगर स्थित हाईस्कूल पुरैना में गत शुक्रवार दोपहर पीटी के दौरान अचानक एक-एक कर आठ छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं। कुछ छात्राएं बेहोशी की हालत में चीखने लगी तो कुछ बेसुध हो गई। आनन-फानन में शिक्षकों व ग्रामीणों ने छात्राओं को शाहनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां से छह छात्राओं को जिला अस्पताल कटनी रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंची छात्राओं का डॉक्टरों ने उपचार किया। सूचना पाकर कलेक्टर अवि प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से छात्राओं की स्वास्थ स्थिति की जानकारी ली। पन्ना कलेक्टर भी कटनी जिला चिकित्सालय पहुचे और स्थिति का जायजा लिया वह इस पूरे मामले की अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा दीपाली सिंह, मनसा देवी, रोशनी सिंह, मानसी रजक, सीता राठौर व शिवानी रजक को अस्पताल मे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वही डॉक्टरों ने बताया कि सभी 6 छात्राओं की स्थिति पूर्णत: स्थिर दशा में है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्चों के साथ स्कूल का स्टाफ व एसडीएम शाहनगर रचना शर्मा, तहसीलदार कोमल सिंह,एसडीओपी सौरभ रत्नाकर, सीईओ जनपद पंचायत प्रदीप सिंह भी पहुंचे।

स्कूल में ऐसी स्थिति बनने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर के बगल में शमशान है। उन्होंने दावा किया कि श्मशान की वजह से छात्राएं दहशत में थी। स्कूल परिसर में देवस्थान भी है। जहां पर वार्षिक पूजा की जाती है। ग्रामीणों ने दावा किया कि किसी कारण बस यहां इस वर्ष पूजा पाठ नहीं हुई है, जिससे छात्राओं की तबियत खराब हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि टीचर ज्यादा पीटी करवाते हैं, इस वजह से ये स्थित बनी है।

एसडीएम रचना शर्मा ने बताया कि स्कूल के बगल में शमशान है। भय के कारण छात्राएं बीमार हुई है।लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हम मामले की जांच करवा रहे हैं। टोटल 8 छात्राओं की तबियत बिगड़ी थी। इसमें से दो नॉर्मल हैं। उनकी तबियत ठीक है। 6 छात्राओं को कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर करवाया गया है।

कलेक्टर ने घबराहट के इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती पन्ना जिले की छात्राओं के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर घबराहट के इलाज हेतु पड़ोसी जिले पन्ना के शाहनगर से यहां उपचार हेतु भर्ती 6 छात्राओं से भेट कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से छात्राओं का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद को सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि हाई स्कूल पुरैना में अध्ययनरत ये छात्राएं कक्षा 9 व 10 की छात्रा हैं। इनका शिशु रोग चिकित्सक व मनोरोग चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया जिस पर उनकी शारीरिक दशा पूर्णतः सामान्य पाई गई। दूषित पेयजल या फूड प्वॉइजनिंग जैसी स्थिति नहीं है। सिविल सर्जन ने बताया कि भर्ती एक छात्रा ने पूछताछ में बताया कि स्कूल में पी.टी. करते हुए चक्कर आने से वह गिर गई थी। उसकी इस हालत को देखते हुए अन्य छात्राओं को भी घबराहट की शिकायत हुई थी। सिविल सर्जन ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग या दूषित पेयजल पीने से अस्वस्थ होने जैसी कोई बात नहीं है। कतिपय रूप से फैली इस भ्रांति में न आने की अपील करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि सभी 6 छात्राओं की स्थिति पूर्णतः स्थिर दशा में है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed