संकल्प कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन
32 कंपनियां लेगीं भाग, लोगों को मिलेगा व्यापक रोजगार
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में संचालित संकल्प गु्रप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अंकित शुक्ला ने जानकारी देते हुये बताया कि आज 17 मार्च को महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-प्रदेश की 32 कंपनियां भाग लेगीं। जिले भर के छात्र-छात्राओं से अपील करते हुये अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले का लाभ लेने के लिये कहा गया है।
सैकड़ो को मिलेगें रोजगार
बेरोजगारों को रोजगार देने के लिये आने वाली कंपनियों में शिव शक्ति बायोटेक, शुभ मारूती शहडोल, फोन-पे, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई फाइनेंस के साथ 32 कंपनियां शामिल होगीं। जहां सैकड़ो युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने का काम करेगीं।
संकल्प कॉलेज का योगदान
गौरतलब हो कि संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण सहित दर्जनों अधिकारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान हर वर्ष करती है, महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करने के साथ नि:शुल्क रूप से शिक्षा प्रदान करती है।