वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने की भूख हड़ताल

0

वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने की भूख हड़ताल

कटनी ॥ भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन जिला इकाई
कटनी के द्वारा SBI तिराहा समीप स्थित शहीद स्मारक मे भूतपूर्व सैनिको द्वारा OROP वन रैंक वन पेंशन के संबंध में आंशिक भूख हड़ताल की जिसमे भूतपूर्व सैनिकों नें उल्लेख किया है कि भूतपूर्व सैनिको की यूनियन है जो पिछले काफी समय से जवानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए
माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन जिला कटनी कलेक्टर के माध्यम सौपा गया था, जिसकी उचित कार्यवाही के लिए 2 जुलाई 2023 के सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने की शहीद स्मारक जिला कटनी में अनुमति की मांग की थी । भूत पूर्व सैनिकों की मांग है कि वन रैंक-वन पेंशन में वेतन विसंगति दूर किए जाने, एक समान मिलिट्री सर्विस पे दिए जाने, 2017 के बाद आए प्रीमेच्योर पेंशनर को ओआरओपी में शामिल करने, एक समान डिसेबिलिटी पेंशन आदि मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत्त हैं। पूर्व सैनिकों द्वारा सरकार को उनकी मांगों बारे एक बार फिर से चेताने के लिए दो जुलाई कों शहीद स्मारक में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल किए जाने का फैसला लिया है। यह जानकारी देते हुए भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन के पूर्व सैनिक परमानंद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के हकों पर डाका डालने एवं उनकी मांगों की अनसुनी किए जाने के विरोध में पूर्व सैनिकों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पूर्व सैनिकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *