आबकारी विभाग ने जब्त की अवैध शराब

0

शहडोल। कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त शहडोल एवं जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत विशेष अभियान के तहत अवैध शराब ठिकानों पर संयुक्त दबिश की गई। जिसमें जयसिंहनगर क्षेत्र में 5 प्रकरण कायम कर 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई व 90 किलो ग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया एवं वृत्त शहडोल क्षेत्र अंतर्गत 03 प्रकरण कायम कर 04 पाव प्लेन मदिरा, 4 पावर रॉयल स्टैग व्हिस्की, 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई व 15 किलो ग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) (च) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विद्वत कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त जयसिंहनगर मृत्युंजय सिंह ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त शहडोल श्रीमती संपतिया मरावी ने नेतृत्व किया। इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक भूषण प्रजापति, प्रकाश मरावी, हेमराज कोरी एवं आबकारी अधीक्षक रघुवंश प्रसाद शुक्ला, श्रीमती शोभा रानी आजमिरे, सहेज सिंह की भूमिका रही। क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे मदिरा विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed