थाने में खड़े जप्त शुदा वाहनों की नीलामी प्रक्रिया के तहत निष्पादन की कार्यवाही
ब्योहारी-थाने में दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी। 08 मार्च को 11बजे से होगी बोली।लावारिस हालत में थाना परिसर में वर्षो से खडे दो पहिया वाहन साइकिल व मोटर साइकलों की खुली नीलामी बोली 08 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 11बजे से शुरू होगी। नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने वाले नागरिकों को अपना पंजीयन थाने में कराना होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल ने नीलामी प्रक्रिया में नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।