लौरेंस साइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

0

जयसिंहनगर। लौरेंस साइन इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक संस्कार विद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से
दोनों विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चो ने शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में
उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की प्रबंधन समिति के द्वारा एलकेजी क्लास से दूसरी क्लास तक के बच्चों के
लिए आयोजित प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न तरह के परिधान जिनमें किसान, कलेक्टर, डॉक्टर, पुलिस, शिक्षक,
सैनिक, वीरांगना लक्ष्मी बाई जैसे अन्य में खुद को प्रदर्शित करते हुए अपने किरदार का भी खूबसूरती के साथ परिचय
दिया। लॉरेंस साइन इंग्लिश मीडियम विद्यालय की संचालन समिति के द्वारा निरंतर बच्चों की प्रतिभाओ को
निखारने के लिए कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो बच्चो के विकास मे अहम भूमिका निभाता
है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती मिथिला पाटीदार उपस्थित रही, वहीं विशिष्ट अतिथि के
रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और

इसमें सहभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही विद्यालय की संचालन समिति को भी विद्यालय में ऐसे
कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के
दौरान विद्यालय में भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, पार्षद मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर देवा पयासी, थाना
प्रभारी विनय सिंह, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, विद्यालय की
डायरेक्टर दुर्गा शुक्ला, प्राचार्य सीमा तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, अभिभावक जन एवं शिक्षक तथा कर्मचारियों की
उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed