भाईयों के बीच हुए जमीनी विवाद पर मारपीट, उपचार के दौरान छोटे भाई की मौत
Shri Sitaram patel
पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ किया मामला पंजीबद्ध
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुलकारी में जमीनी विवाद को लेकर भाईयों के बीच हुए झगड़े व मारपीट पर गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई की मौत हो गई थी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगो जिनमें शिव प्रसाद केवट उम्र 48, परमानंद केवट उम्र 19, पप्पू केवट उम्र 37, अनसुईयां केवट उम्र 45 व एक नाबालिग के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मामले की जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को जनक लाल केवट पिता परेवा केवट उम्र 42 वर्ष जो कि अपनी बाड़ी को रूंध रहा था, जिस पर बड़ा भाई शिव प्रसाद केवट उम्र 48 वर्ष का विवाद हो गया, जिस पर शिव प्रसाद केवट, पत्नी अनसुइया केवट उम्र 45, पुत्र परमानंद केवट उम्र 19, पप्पू केवट पिता तुलसीदास केवट उम्र 37 व सबसे छोटा नाबालिग पुत्र ने श्याम नारायण के साथ मारपीट की गई। जिस पर शिव प्रसाद का सबसे छोटा भाई जनक लाल केवट उम्र 42 वर्ष बीच बचाव किया गया, लेकिन सभी ने मिलकर फावड़ा, डंडे से जनक लाल केवट के ऊपर हमला कर दिया, जहां मारपीट में जनक केवट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत गंभीर पाते हुए उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध मामले को विवेचना में लिया गया, लेकिन उपचार के दौरान जनक लाल केवट की उपचार के दौरान 11 फरवरी को मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने विवेचना के दौरान 12 फरवरी को पांचो आरोपियों के खिलाफ धारा 302 बढ़ाते हुए सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।