जिला पंचायत सीईओ के पुतला दहन को लेकर जैतपुर थाना में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज

0

शहडोल। जिले के जैतपुर थाना अंतर्गतभाजपा नेता प्रेम कुमार बर्मन सहित 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमें धारा 188,279, 270 आईपीसी के तहत कायम किया गया है। इससे पहले 2 जनवरी को प्रेम कुमार बर्मन भाजपा नेता द्वारा अपने कुछ सहयोगियों को साथ लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल पार्थ जयसवाल का बिना कोई कारण के ही उनका पुतला दहन किया गया, साथ ही साथ अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया एवं पुतले को लाठी-डंडो,ं चप्पल आदि से पीटकर अपमानित करते हुए पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जयसवाल पर आरोप भी लगाया कि सचिव एवं रोजगार सहायकों को उनके द्वारा परेशान किया जाता है और मांग करते हुए कहा गया कि तत्काल एसएसयूको क्षेत्र से हटाना चाहिए। जिस पर मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के जिला अध्यक्ष बाल्मीकि तिवारी एवं जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश ग्राम रोजगार सहायक संगठन के साथ जिले के दर्जनों ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा लिखित में मुख्यमंत्री के नाम साथ ही पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया व प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं संभाग आयुक्त शहडोल को लिखित में ज्ञापन देते हुए कहा गया है कि हम रोजगार सहायक को एवं सचिवों का जिला पंचायत सीईओ के साथ किसी भी प्रकार का मनमुटाव नहीं है और ना ही हम उनसे दुखी हैं।
पुतला दहन करने वाले भाजपा के नेता बर्मन अपने निजी स्वार्थों को लेकर पुतला दहन कर शासकीय अधिकारी को अपमानित करने में लगे हैं जिसमें हमारा सचिव व रोजगार सहायक संगठन के ऊपर लगाए हुए बर्मन के आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं। जिस पर जिले के पांचों ब्लॉक के अध्यक्ष एवं सचिव साथी गण ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस तरीके से बिना कारण के और बिना सूचना के किसी प्रशासनिक अधिकारी के पुतला दहन के साथ-साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए किए गए कृतियों की घोर निंदा करते हैं और इस पर कड़ी कार्यवाही के लिए ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई के लिए दिया गया है, जिस पर अगर कार्रवाई नहीं होती है तो संघ द्वारा बताया गया है कि वे सभी एक साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed