टैक्स जमा करने छुट्टियों में भी खुला है गौरेला नगरपालिका का कार्यालय31 मार्च तक टैक्स नहीं चुकाने पर होगी कुर्की-सीलबंदी की कार्यवाहीनिकाय के 176 बड़े बकायादारों की सूची जारी

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 मार्च 2026/ नागरिकों की सुविधा के लिए नगरपालिका परिषद गौरेला ने संपत्ति, समेकित कर, जलकर और यूजर्स चार्ज जमा कराने के लिए नगर पालिका कार्यालय 26 मार्च से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुला रखा है। इस दौरान करदाता अपने बकाया करों को कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं।नगरपालिका गौरेला द्वारा 176 बड़े बकायादारों की सूची जारी कर उन्हें सख्त चेतावनी दिया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर बकाया राशि नहीं चुकाया तो कुर्की-सीलबंदी की कार्यवाही की जाएगी।

नगरपालिका ने करदाताओं की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। अब नागरिक क्यू आर कोड के माध्यम से पेटीएम, फोनपे अथवा भीम ऐप या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। इस सुविधा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed