कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गतिमान करने लगातार बैठकें कर रहे हैं जीपीएम प्रभारी शैलेश पांडे।

0

 

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ पेंड्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन सृजन अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

इसके लिए प्रदेश संगठन ने जिला संगठन, ब्लाक संगठन से लेकर बूथ स्तर तक एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर रखने एवं कांग्रेस को मजबूत करने की जी तोड़ मेहनत कर रही है।

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रभारी पूर्व विधायक शैलेश पांडे द्वारा आज जिले के पेंड्रा नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जलान के निवास में कांग्रेस जनों के साथ विशेष बैठक ली।

बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाए जाने और आगामी दिनों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर डॉ के के ध्रुव पूर्व विधायक मरवाही, अशोक शर्मा, राकेश जलान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेंड्रा, जयदत्त तिवारी, आमिर अली, प्रशांत श्रीवास, जेलेश सिंह, शारदा चरण पसारी, मनोज साहू, विद्या राठौर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *